आखिर इन खरबूजों में ऐसी क्या खास बात थी कि बिके 18 लाख रूपये में

By: Ankur Thu, 27 May 2021 4:47:29

आखिर इन खरबूजों में ऐसी क्या खास बात थी कि बिके 18 लाख रूपये में

गर्मियों के दिनों में ऐसे फलों का सेवन ज्यादा किया जाता हैं जिनमें पानी हो। खासतौर से खरबूजों का सेवन किया जाता हैं जो कि शरीर को ठंडक प्रदान करता हैं। गर्मियों के इन दिनों में खरबूजों बेहद किफायती कीमत में मिल जाते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको दो ऐसे खरबूजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 18 लाख रूपये में बिके हैं। यह घटना जापान की हैं जहां इस फल को लेकर लोग इतने दीवाने हैं कि यूबारी नाम से लोकप्रिय दो खरबूजों को 27 लाख येन (18,19,712 लाख) में क्रय किया गया है। इस वर्ष जापान के उत्तरी होक्काइडो में इन खरबूजों की नीलामी की गई, जहां इन खरबूजों की इतनी ऊंची बोली लगी। वहीं बीते वर्ष भी दो खरबूजों को इससे अधिक कीमत में नीलाम किया गया था। साथ ही इस नीलामी के आयोजकों ने बताया कि समान आकार वाले ये यूबारी खरबूजे अपनी उच्च गुणवत्ता तथा मीठे स्वाद के लिए लोकप्रिय हैं।

ये फल होक्काइडो में सर्दियों के सीजन में बहुत ही कठिन हालातों में उगाए जाते हैं। इस फल को सम्‍मान के साथ जोड़ कर देखा जाता है। ये फसल मई में आरम्भ होती है तथा अगस्त तक चलती है। यहां के किसान फल के आकार को और देखने में खूबसूरती को लेकर बहुत सजग रहते हैं। अच्छी कीमत के लिए खरबूजों का एकदम गोल और सुघढ़ होना जरुरी है। खरबूजे की इस खास किस्म को यूबारी किंग के नाम से जाना जाता है, जिसकी पैदावार जापान के यूबारी इलाके में होती है। खरबूजे की खरीद तथा बिक्री के लिए जापान के ह्योगो प्रांत में सुपर बाजार भी है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार एक बेबी फूड प्रोड्यूसर ने इन खरबूजों की सबसे अधिक कीमत चुकाई है। नीलाम किए गए खरबूजे छोटे बच्चों वाले परिवारों को डोनेट किए जाएंगे, जिन्हें पहले ऑनलाइन ड्रॉ में चुना गया था। बता दें खरबूजा खाने से शरीर अच्छा रहता है तथा संक्रमण और बैक्टीरियल इंफेक्शन के संकट से दूर रहता है।

ये भी पढ़े :

# महज 18000 रुपये में 360 सीटों वाले विमान में अकेले बैठकर मुंबई से दुबई गया शख्‍स

# झूठ बोलकर युवक ने की दूसरी शादी, घर पहुंचा तो पहली पत्नी ने झाडूू और चप्‍पल से किया स्वागत

# गाय ने जन्मा दो मुंह वाला बच्चा, कोरोना से निजात पाने के लिए भगवान मान होने लगी पूजा

# VIDEO : शख्स ने भाप लेने का निकाला ऐसा देसी जुगाड़ जिसे देख आप भी रह जाएंगे हैरान

# पति ने सॉरी नहीं बोला तो उसके ऊपर बैठ गई पत्नी और ले ली जान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com